जीवन समस्याओं से भरा क्यों है || कोसारे महाराज ||
जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, हर कठिनाई हमें अगली कठिनाई से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करती है । इस तरह, जीवन आसान लग सकता है। हमें लगातार कठिन चुनौतियों और परीक्षणों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे हम सीखते हैं और उनसे आगे बढ़ते हैं, हम जीवन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए और अधिक सक्षम हो जाते हैं।
☝ उपरोक्त वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
जीवन में समस्या क्यों आती है:
- जीवन में समस्याएं आने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से कुछ कारण ये हैं:
- आध्यात्मिक कारण: परमात्मा और प्रकृति से जुड़े न रहना, आशा और प्रेम की कमी
- मानसिक कारण: आत्म-समर्पण की कमी, आत्म-अभिव्यक्ति की कमी, आत्मसम्मान की कमी
- आर्थिक कारण: आय का अनिश्चित होना, बेरोज़गारी, वित्तीय संकट
- शारीरिक कारण: स्वास्थ्य समस्याएं, रोग, शरीर की सामान्य स्थिति
- सामाजिक कारण: पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में समस्याएं
- नियंत्रण की कमी: अच्छे नियंत्रण के लिए योजना न होना
- अनिश्चितता: भविष्य का सही अनुमान न लग पाना
- पिछले कार्यों की गलतियां: रोज़मर्रा के कामों में छोटी-छोटी गलतियां इकट्ठा होना
अपने जीवन में बदलाव कैसे लाएं:
1) बीते हुए पल को लेकर अफसोस न करें
2) अपने बारे में अच्छा महसूस करना चुनें ...
3) आप अपना समय सकारात्मक विचार वाले लोगों के साथ व्यतित करें ...
4) एक विशिष्ट लक्ष्य को निर्धारित करें ...
5) सपने के बजाय कड़ी मेहनत का चयन करे ...
6) जुनून को बनाएं रखे ...
7) जिंदगी को अच्छे से जीना सीखें
मनुष्य को कौन से कर्म करने चाहिए:
मनुष्य के कई तरह के कर्म होते हैं। घर परिवार की जिम्मेदारी को संभालना, एक पिता का कर्तव्य निभाना, एक भाई का बहन का, कर्तव्य पूरा करना जिम्मेदारी को बिना, अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाना, किसी को सलाह देना, गाइड करना, किसी की मदद करना, अपने धर्म, की देश की, समाज की रक्षा करना आदि मनुष्य के कर्म हैं।
हमें डरना क्यों नहीं चाहिए:
कठिनाइयों से डरना जीवन नहीं है कठिनाइयों का सामना करना, और डटे रहना अपने लक्ष्य की तरफ यह जीवन है! क्योंकि कठिनाई ही हमे आंतरिक रूप से मजबूत बनाती है इसलिए कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए बल्कि निडरता से उनका सामना करना चाहिए। कठिनाइयों से लड़ना एक योद्धा कि निशानी है और कठिनाइयों से डरना कायरता की निशानी है।
कठिनाई से क्या करना चाहिए:
कठिनाइयों से पार पाने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जीवन जिया जा सकता है। जीवन में हमें कभी कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। ऐसा करने से सफलता उनके खुद-ब-खुद कदम चूमेगी।
जीवन की सबसे बड़ी समस्या क्या है:
दुनिया की सबसे बड़ी समस्या गरीबी, भुखमरी, और असमानता है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए, हमें एक ऐसी प्रणाली बनाने की आवश्यकता है जो सभी लोगों के लिए समान अवसर प्रदान करे।
मनुष्य के जीवन में सबसे जरूरी क्या है:
मनुष्य को जीवन जीने के लिए हवा, पानी, भोजन, वस्त्र और आवास के साथ साथ सबसे जरूरी है, सभी मानव जाती के धामों से "प्यार, के साथ बर्ताव करना यही हमारी जीवन में आशा की किरण हैं ।
मनुष्य को सबसे अधिक जरूरत किसकी होती है:
मनुष्य के जीवन में सबसे ज्यादा जरूरत होती है - स्वास्थ्य, प्रेम, आशा और सामाजिक सम्बन्ध। स्वास्थ्य - एक ऐसी चीज है जो हमारे जीवन की सबसे अहम जरूरतों में से एक है।
भाग्य और कर्म में कौन बड़ा है:
दरअसल, भाग्य का निर्माण कर्म से ही हुआ है. आपने अच्छे कर्म पहले किए तो आपका भाग्य अच्छा बना और बुरे कर्म किए थे तो आपका भाग्य बुरा बन गया. कहने का तात्पर्य ये है कि सबसे बड़ा जो है वह कर्म है. कर्म में सामर्थ्य है कि आपके बुरे भाग्य को भी अच्छा कर सकता है और बुरा कर्म करते हो तो आपके अच्छे भाग्य को भी बुरा बना सकता है.
किस्मत को कौन बदल सकता है :
गीता के अनुसार अपनी किस्मत को बदलने के लिए कर्मठता ही पहला और सबसे बड़ा रास्ता है। किसी दूसरे के साथ पूर्ण रूप से जीने से बेहतर है कि हम अपने कर्म के अनुसार अपूर्ण जिएं। दूसरों के जीवन की उन्नति और सफलता से ईर्ष्या न कर अपने जीवन से नकारात्मक विचारों को दूर कर अपनी आत्मा को उज्ज्वल बनाना चाहिए।
कार्यालयीन पत्ता :
नेहा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर २०२, दूसरा मजला, उमरेड रोड, रामकृष्ण नगर, नागपुर-४४००३४.
कोसारे महाराज 👉 संस्थापक ( राष्ट्रीय अध्य्क्ष )
मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर ( महाराष्ट्र प्रदेश )
राष्ट्रीय जनता दल ( महासचिव महाराष्ट्र )
अधिक जानकारी के लिए फोन संपर्क 📲 ९४२१७७८५८८ / ९४२२१२७२२१
ईमेल 👉 kosaremaharaj@gmail.com
वेबसाइट 👉 https://www.kosaremaharaj.com
You May Also Like 👇
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/apply-online-for-membership-of-mhkss.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/donate-to-support-us.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/kosare-maharaj-orphan-ashram-and-old-age-home.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/11/Kosare-Maharaj-Mahavidyalaya.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/11/svachchhata-ka-mahatv.html
--
Kosare Maharaj |
|
0 Comments
Hello friends please spam Comments na karen, aapko Post kaisi lagi aap jarur batayenge aur post share jarur kare