लालच बुरी बला है हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए
: Kosare Maharaj
लालच बुरी बला है | हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए| जो भी इंसान लालच करता है वह अपनी लाइफ में कभी भी खुश नहीं रह सकता| हमें अपनी मेहनत या किस्मत का जितना भी मिल गया| उससे अपना काम निकालना चाहिए
लालच क्या है :
लेकिन अगर हम थोड़ा ज्यादा के चक्कर में लालच करेंगे तो हमारे पास अभी जितना है उससे भी हाथ धोना पड़ सकता है| इसलिए कहते है ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता| आपने सुना ही होगा इंसान को इंसान धोखा नहीं देता बल्कि वो उम्मीदें धोखा दे जाती है जो वो दूसरों से रखता है। किसी से कभी कोई उम्मीद मत रखना, क्योंकि उम्मीद हमेशा दर्द देती है। दुनिया का सबसे मुश्किल काम अपनों में से अपनों को खोजना। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए दिल में नहीं। भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम-इंसान को जीवन में बहुत कुछ सिखा जाता है। सपने खुबसूरत होते हैं पर वह सिर्फ सपने होते हैं।
जीवन क्या है :
क्षणिक, अल्पायु, सुंदर। पर बस सपने देखने से सपने सच नहीं होते। कठोर परिश्रम ही चीजे करवाता है। कठोर परिश्रम से ही बदलाव लाया जाता है। हर बदलाव शुरुआत में मुश्किल, मध्य में गंदा और अंत में शानदार होता है। जीवन आपके लिए होने वाली घटना नहीं है। जीवन आपको प्रतिक्रिया दे रहा है। आपने क्या दिया है उसपे आधारित चीजें ही आपको जिंदगी में मिलती हैं। सबसे आवश्यक चीज है कि आप अपने जीवन का आनंद लें। खुश रहो! बस यही मायने रखता है। जीवन या तो स्वीकार किया जा सकता है या बदला जा सकता है। अगर स्वीकार न किया जाए तो बदलना आवश्यक है और अगर बदला नहीं जा सकता तो स्वीकार करना आवश्यक है। जीवन को केवल पीछे देखकर समझा जा सकता है, लेकिन इसे आगे की तरफ जीना चाहिए। आपके पास जो है उसके लिए शुकरगुजार रहिए। आपको वह चीजें और मिलती जाएंगी।
सोच पर क्या निर्भर है :
अगर आपने आपका ध्यान पास जो नहीं है उस पर केंद्रित किया तो आपको कभी भी पर्याप्त चीजें नहीं मिलेंगी। ये मायने नहीं रखता कि आप दुनिया में कैसे आये, ये मायने रखता है कि आप इस दुनिया में हैं। कामयाबी और नाकामयाबी दोनों जिंदगी के अहम हिस्से है, और दोनों ही किसी के जीवन में स्थायी नहीं हैं। अगर आपको लगता है कि आप कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं, और अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते तो आप नहीं कर सकते, और हर तरह से आप सही हैं। ताकत कभी जीतने से नहीं आती है आपका परिश्रम ही आपकी ताकतों को विकसित करता है।
आदतें क्यों बदलना है :
जब भी आप कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरते हो और उनका सामना करने का निर्णय लेते हैं तब वही आपकी ताकत होती है। जिस व्यक्ति ने अपनी आदत बदल ली उसका कल बदल जाएगा और जिसने नहीं बदली उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है। आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी। कभी भी जीवन में कठिनाईयां किसी को बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह छिपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बहार निकलने में मदद करती है। इसलिए कठिनाईयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो। विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश पैदा कर सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता हैं और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को पत्थर दिल बना सकता है।
मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर
हमारी वेबसाइट में आपका स्वागत हैं
You May Also Like
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/mhkss-sadasyata-abhiyan-2022-23.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/apply-online-for-membership-of-mhkss.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/aap-hamen-sahayog-karane-ke-lie-daan-karen.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/12/kosare-maharaj-anaath-aashram-evan-vrddh-aashram.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/11/Kosare-Maharaj-Mahavidyalaya.html
--
Kosare Maharaj |
|
0 Comments
Hello friends please spam Comments na karen, aapko Post kaisi lagi aap jarur batayenge aur post share jarur kare